-A A +A
अंतिम नवीनीकृत: 05-अप्रैल-26

हिमाचल कंसल्टेंसी आर्गेनाइजेशन लि. (हिमकॉन)
न्यू ब्रिज व्हीयू , द मॉल, शिमला - १७१ ००१.
वेबसाइटः www.himcon.org

 

हिमकॉन का प्रवर्तन वर्ष 1977 में अग्रणी संस्थान के रूप में आपकी कम्पनी ने आईडीबीआई, आईसीआईसीआई लि. जैसी अन्य वित्तीय संस्थाओं के साथ राष्ट्रीयकृत बैंकों और राज्य स्तरीय निगमों एवं संस्थाओं के सहयोग से किया गया था । हिमकॉन एक बहु-कार्यात्मक एवं बहु-विषयक संगठन है, जो औद्योगिक एवं बुनियादी ढ़ांचे के विकास के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य से बाहर के ग्राहकों सहित अनेक ग्राहकों को विभिन्न प्रकार की सेवाएं प्रदान कर रहा है ।

 

हिमकॉन की सेवाओं के आधार क्षेत्र में मूल्यांकन अध्ययन, परियोजना मूल्यांकन, परियोजना रिपोर्टों का संकलन, व्यवहार्यता-पूर्व/व्यवहार्यता रिपोर्टें, टीईवी, एसएआरएफए एण्ड ईएसआई एक्ट, 2002 के अन्तर्गत सेवाएं, क्षेत्र के व्यापक विकास की योजनाएं बनाना, परियोजना अनुवर्तन परामर्शदाता के रूप में कार्य करना एवं ईडीपी व कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन शामिल है ।

पिछले पांच वर्षों में हिमकॉन के कारोबार में लगातार वृद्धि का रुख देखा गया है, जिससे वर्ष 2014-15 के दौरान (टर्न-ओवर) बढ़कर 881.67 लाख और (कर पश्चात् लाभ) बढ़कर 100.73 लाख हो गया है, जबकि वर्ष 2010-11 में (टर्न-ओवर) 207.09 लाख और (कर पश्चात् लाभ) 3.92 लाख था ।

हिमकॉन को माननीय संसद सदस्य, श्री विजय गोयल द्वारा अपनाई जा रही प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के भाग के रूप में राजस्थान के अलवर जिले में गांव तासींग को "विश्वस्तरीय मॉडल हेरिटेज" गांव के रूप में परिवर्तित करने का अपने आप में पहला जनादेश प्राप्त हुआ है ।